उत्तर प्रदेशलखनऊ

Barabanki News: भाव विह्वल, आंखों में आंसू… हाथ जोड़े बैठे रहे लाखों लोग

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Alisba

बाराबंकी। सुबह से ही घरों में चहल पहल थी… नौकरी पेशा वाले लोग भी अवकाश के चलते घर पर थे। बच्चे भी जल्द नहा धोकर परिवार के बड़ों के साथ टीवी के सामने जमे थे जहां अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही टीवी की स्क्रीन पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति दिखाई जाने लगी सबने जयकारे लगाने शुरू कर दिए।इसी के साथ बाहर पटाखे दगने लगे। हाथ जोड़े बैठे लोग भावुक हो गए। अपने आराध्य को देख आंखों से आंसू छलक पड़े।

जी हां, सोमवार को कुछ ऐसा ही हाल घर से लेकर बाहर तक दिखा। जिले मेें करीब आठ लाख परिवार हैं और आबादी करीब 40 लाख है। गिने चुने लोग ही अयोध्या पहुंच पाए थे। लोगों ने घरों पर ही प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने की तैयारी कर ली थी। अयोध्या में क्या चल रहा है इसके लिए सुबह से ही लोग टीवी पर हाल ले रहे थे। यू ट्यूब पर भी प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण चल रहा था। लोग मोबाइल पर भी लाइव नजारा देखने में जुटे रहे।

कोठी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में लाइव प्रसारण के दौरान ही शिवभीख द्विवेदी व उनकी पत्नी ने भावुक हाेकर उतारी उतारी। शहर के श्रीराम कॉलोनी में पूजा यादव ने बच्चों के साथ टीवी पर दिख रहे रामलला को नमन किया। शहर में गल्ला मंडी, धनोखर चौराहा, डीएम आवास के सामने, घंटाघर, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर, बस स्टेशन समेत हैदरगढ़, दरियाबाद, रामसनेहीघाट, फतेहपुर में दर्जनों जगहों पर एलईडी लगाकर लाइव प्रसारण किया जा रहा था। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के शिवनाम स्थित सोनेश्वर मंदिर में सांसद उपेंद्र रावत ने पूजा अर्चना कर ग्रामीणों के साथ लाइव प्रसारण देखा। अभयनगर के शिवमंदिर से राम व सीता की वेषभूष में निकले बच्चों की लोगों ने आरती खिंचवाई और आएंगे राम की जगह आ गए राम…का जयघोष होता रहा।

Related Articles

Back to top button