उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यवाराणसी

वाराणसी: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, लाखों के आभूषण और 30 हजार रुपये गायब

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव में एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाए जाने से हड़कंप मच गया। घरों से करीब 30 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण गायब होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रिका प्रसाद के घर में बदमाशों ने एक महिला को धमकाकर कमरे से करीब पांच हजार रुपये और आभूषण ले लिए। इसके बाद जमुना प्रसाद के घर में घुसकर दो कमरों से करीब 20 हजार रुपये और लगभग छह लाख रुपये के आभूषण ले जाने की बात सामने आई है। तीसरे घर से करीब चार हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये के आभूषण गायब बताए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर जाकर रुक गया।

थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और बरामदगी के लिए जांच जारी है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button