उत्तर प्रदेशलखनऊ

ट्रेन के स्‍टेशन पहुंचने पर लोकोपायलट का फूल-मालाओं से स्‍वागत, जमकर बजे ढोल-नगाड़े, लड्डू बांटे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Indian railways- आगरा मंडल में कुबेरपुर स्‍टेशन पड़ता है. यहां पर सुबह से जश्‍न की तैयारियां शुरू हो गयीं थी. यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर सवार यात्रियों में यही जिज्ञासा थी कि आखिर वजह क्‍या है. यात्री वेंडरों से इसकी वजह जानना चाहा रहे थे. ट्रेन आने के बाद वजह सामने आयी. आसपास के सभी लोग खुश हुए. आप भी जानें.

नई दिल्‍ली. सामान्‍य तौर ट्रेन स्‍टेशन पहुंचती है, यात्री उस पर सवार हो जाते हैं और ट्रेन चल देती है. लेकिन हाल ही में आगरा के पास एक स्‍टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर लोगों ने लोकोपायलट का फूल-मालाओं का स्‍वागत किया. प्‍लेटफार्म पर जमकर ढोल-नगाड़े बजे. लोगों ने खूब लड्डू बांटे. पूरे प्‍लेटफार्म पर जश्‍न का माहौल बना रहा. आखिर इस खुशी और जश्‍न का कारण क्‍या है, खबर में जानें.

आगरा मंडल में एक कुबेरपुर स्‍टेशन पड़ता है. यहां पर सुबह से जश्‍न की तैयारियां शुरू हो गयीं थी. यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर सवार यात्रियों में यही जिज्ञासा थी कि आखिर वजह क्‍या है. यात्री प्‍लेटफार्म पर खाना पीने बेचने वाले वेंडरों से इसकी वजह जानना चाह रहे थे.

स्‍टेशन पर आगरा फोर्ट-एटा-आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन के पहुंचने से पहले ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए. लोग फूल माला लेकर इस ट्रेन के स्‍वागत के लिए तैयार हो गए. जैसी ही ट्रेन स्‍टेशन पर रुकी, ट्रेन के स्‍टाफ का फूल मालाओं से स्‍वागत किया गया.

 

आसपास के कामकाजी लोगों को आगरा आने जाने में परेशानी होती थी. इस वजह से ट्रेन संख्या- 01913/01914 आगरा फोर्ट-एटा-आगरा फोर्ट स्पेशल के कुबेरपुर में ठहराव की लंबे समय से मांग चल रही थी. सोमवार को ट्रेन का कुबेरपुर स्‍टेशन पर पहली बार ठहराव हुआ. इस वजह से स्‍वागत समारोह किया जा रहा था.

ये है टाइमटेबल

 

गाड़ी सं.- 01913 आगरा फोर्ट-एटा स्पेशल (प्रतिदिन) कुबेरपुर स्टेशन पर आगमन 17.54 तथा प्रस्थान 17.55 पर होगा तथा गाड़ी सं. 01914 एटा-आगरा फोर्ट स्पेशल (प्रतिदिन) कुबेरपुर स्टेशन पर आगमन 09.17 तथा प्रस्थान 09.18 पर होगा . केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक वीरेंद्र वर्मा द्वारा कुबेरपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 01913/01914 आगरा फोर्ट-एटा-आगरा फोर्ट स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

Related Articles

Back to top button