वाराणसी में छह दरोगाओं के तबादले, पांच चौकियों के प्रभार बदले

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए छह उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में पांच महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
आदेश के अनुसार महमूरगंज चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अनुज सिंह को थाना लक्सा भेजा गया है। वहीं लहुराबीर चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विकल्प शांडिल्य को महमूरगंज चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
अस्सी चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को नगवां चौकी, थाना लंका की जिम्मेदारी दी गई है। नगवां चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को अस्सी चौकी, थाना भेलूपुर का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में सोनिया चौकी, थाना सिगरा के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विवेक सिंह को लहुराबीर चौकी, थाना चेतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना चौक में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ शाही को सोनिया चौकी, थाना सिगरा का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस कमिश्नर के अनुसार छह स्थानांतरणों में तीन रिक्त पदों के सापेक्ष और तीन समायोजन के तहत किए गए हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Poonam Report



