उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lok Sabha Election: ‘राम’ के लिए ‘सीता’ और ‘लक्ष्मण’ आएंगे मेरठ, तीन बजे से शुरू होगा रामायण के कलाकारों का रोड शाे

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बरेली में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। इस रूट से रोड शो निकलेगा, उससे संबंधित इलाके में उस दिन सुबह से ही सीएनजी-पीएनजी पाइप लाइनों का प्रेशर न्यूनतम करा दिया जाएगा।

बरेली के राजेंद्र नगर क्षेत्र में 26 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर कई विभाग संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। संबंधित क्षेत्र में गैस पाइप लाइन व बिजली कटौती से स्थानीय लोगों को कुछ समस्या हो सकती है, हालांकि सुरक्षा मानकों की वजह से ऐसा करना जरूरी माना जा रहा है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी के मुताबिक स्वयंवर बरातघर से शील चौराहे तक रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही सलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर आकर रोड शो का समापन होगा, जहां शहीद पंकज अरोड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कुल रोड शो करीब 1200 मीटर के दायरे में रहेगा। इस अवधि में कई स्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री रहेंगे। रोड शो को लेकर संबंधित विभाग यहां अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं।

रूट का सर्वे किया

अग्निशमन विभाग व बिजली विभाग की टीमों ने शनिवार को रूट का सर्वे कर संबंधित मानकों को पूरा करने पर मंथन किया। तय हुआ कि संबंधित इलाके में उस दिन सुबह से ही सीएनजी-पीएनजी पाइप लाइनों का प्रेशर न्यूनतम करा दिया जाएगा। रोड शो के बाद ही यहां गैस की सप्लाई पूरे प्रेशर के साथ चालू हो सकेगी। इस इलाके की बिजली भी बंद रहेगी। छह एफएसओ व 20 फायरमैन की अतिरिक्त रूप से तैनाती करने की योजनाहै। शहर के अग्निशमन उपकेंद्र पर पांच गाड़ियां उपलब्ध हैं, बाकी बाहर से मंगाई जाएंगी।

सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर हमारी टीम ने भी सर्वे किया है। दमकल से लेकर स्टाफ की तैनाती अलग से की जाएगी, इसके लिए आसपास के जिलों से मदद लेंगे। गैस पाइप लाइन में प्रेशर न्यूनतम कराने पर भी मंथन किया जा रहा है।

 

सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान पीएनजी लाइन बंद करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है। हमसे संबंधित क्षेत्र में पीएनजी लाइन का नक्शा मांगा गया है जो उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button