उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

प्रयागराज महिला आईटीआई छात्रावास में 19 वर्षीय छात्रा मृत मिली

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित महिला आईटीआई के छात्रावास में गुरुवार को 19 वर्षीय छात्रा मृत मिली। छात्रावास के कमरे में छात्रा के मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृत छात्रा की पहचान बिहार के सहरसा जिले के बैजनारापुर गांव निवासी रूपाली कुमारी के रूप में हुई है। वह प्रयागराज के कटरा स्थित महिला आईटीआई में पढ़ाई कर रही थी और छात्रावास में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम छात्रावास पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की और छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिवार के प्रयागराज पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button