उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

लखनऊ में महिला एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी, कर्मचारियों से कार्यालय कराया गया खाली

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सरकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल भेजकर महिला एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद परिवार कल्याण महानिदेशक ने एहतियातन कार्यालय को खाली कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्यालय को खाली कर दिया है। वहीं, घटना की जानकारी होते ही पुलिस और बम स्क्वॉड दस्ता मौके पर पहुंच गया और छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

परिवार कल्याण महादिनेशालय

दरअसल, महिला एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय के महानिदेशक की मेल पर सोमवार को कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। महानिदेशालय में मौजूद सभी डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय को छोड़कर बाहर निकल आए, साथ ही महानिदेशक ने धमकी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड दस्ते ने पूरे कार्यालय की जांच की।

पत्र

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महानिदेशालय की आधिकारिक ईमेल पर सोमवार सुबह एक धमकी भरा मेल आया था, जिसमें महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में पाकिस्तान का जिक्र होने के साथ ही चीन की खुफिया एजेंसी और पहलगाम हमले की बात भी की गई है। पुलिस की तरफ से यह भी बताया गया है कि कार्यालय को खाली कराकर हर कोने की जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button