बड़ी खबर
फरीदकोट में 12 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोट में सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 किलो 221 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सदर फरीदकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव चंदबाजा के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और तलाशी के दौरान एक किट बैग से छह पैकेट में हेरोइन बरामद होने की बात कही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Poonam Report



