उत्तर प्रदेशगाजीपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जगदीशपुर तथा ग्राम पंचायत लोहरपुर में शिविर का आयोजन हुआ l  

चौपाल लगाकर जनहित में चलाई जा रही 29 योजनाओं की जानकारी दी गई।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

भांवरकोल (गाजीपुर) (जस्ट एक्शन)- शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही 29 योजनाओं को लोगों तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जगदीशपुर तथा ग्राम पंचायत लोहरपुर में शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने दीप प्रज्वलित कर किया। चौपाल लगाकर जनहित में चलाई जा रही 29 योजनाओं की जानकारी देने के सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित होने के तौर तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राजेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) कन्हैया लाल मौर्य, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सूर्यभानु कुमार राय, बीजेपी मंडल भावरकोल अध्यक्ष सतीश राय,राजन राय,ग्राम प्रधान राम प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह , ग्राम पंचायत में तैनात सचिव सोमनाथ शुक्ला एवं पिंटू कुमार सरोज सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिला ग्रामीण उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Back to top button