उत्तर प्रदेशलखनऊ

23-24-25-26 और 27 फरवरी को बारिश मचाएगी तबाही, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Rain Alert : मौसम विभाग के मुता‌बिक, 24-25-26 और 27 फरवरी को भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर अलग-अलग राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

rain alert उत्तर भारत में बारिश और वज्रपात ने लोगों को चौंका दिया है। मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिरेंगे। IMD के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों से 24 फरवरी को टकराएगा। इसकी वजह से 24 फरवरी से 27 फरवरी तक भारी बारिश के आसार हैं। खास तौर से मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नए पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में बारिश की संभावना

इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यूपी में पिछले तीन-चार दिन में हल्की से भारी बारिश हुई। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अब एक बार फिर 24 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से यूपी में 26 और 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 24-28 फरवरी के बीच भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, 26 फरवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग इलाकों में राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी की मानें तो 23 फरवरी को मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओले ‌गिरने की भी संभावना है।

24 से 27 फरवरी के बीच इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 27 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहेगा।

IMD के अनुसार, अगले सप्ताह तक देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं होगी। ऐसे में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और हल्की गर्मी भी महसूस हो सकती है। खासतौर से सुबह के वक्त मौसम सुहाना बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button