उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम में 13 पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रकोष्ठ संकुल और सोशल मीडिया विभाग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सह-संयोजक और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। संतराम यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुभाष यदुवंश को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया सह-संयोजक के पद पर गौरव वार्ष्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जयंत शिवाच, वाई.के. शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा की ओर से जारी इस सूची में कुल 13 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नई जिम्मेदारियों के तहत प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को संचालित करने के लिए पदाधिकारियों की भूमिका निर्धारित की गई है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button