उत्तर प्रदेशगाजीपुर

हर वर्ष गरीब व असहायों की आँख की रोशनी लौटाते है डॉ विजय

जब कोई बूढ़ी माँ और बूढ़ा पिता हमको आकर ये कहता है कि बेटा तुम्हारे वजह से आज मैं देख पा रहा हूँ तो लगता है कि मेरी मेहनत सफल हुई है।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आनंद प्रजापति संवादाता सादात(जस्ट एक्शन)

गाजीपुर।सादात केवीएस इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च सेंटर मरदापुर सादात गाजीपुर में हर वर्ष हजारों की संख्या में निःशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन , एक महीने की दवा और चश्मा दिया जाता है अनुभवी डाक्टरों द्वारा कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के अन्तर्गत संचालित केवीएस मेडिकल कॉलेज में हजारों लोगों की रोशनी लौटने का कार्य होता है , कॉलेज के एमडी डॉ विजय यादव जी पुर्वांचल के किसी ज़िले में चले जाये एक कोई गाँव नहीं होगा जहां से किसी की आँखों का सफलता पूर्वक आपरेशन ना हुआ हो, डॉ विजय जी कॉलेज से लगाये समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा गरीबों के सेवा में अग्रणी भूमिका में रहते है , पूरा समाज व कॉलेज परिवार इसके नेक कार्य में इनके साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर खड़ा रहता है , हर साल शनिवार को आँखों का आपरेशन होता था लेकिन इस बार हर बृहस्पतिवार को आँखो का आपरेशन हो रहा है , पिछली बृहस्पतिवार से ही आँखों का सफल आपरेशन हो रहा है पिछली बृहस्पतिवार को 50 ऑपरेशन हुआ था और आज 70 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है जिनका ऑपरेशन होना है, डॉ विजय यादव जी ने बताया कि हम उन असहायों का मदद करने का प्रयास करते है जिनका कोई सहारा ना हो, जब कोई बूढ़ी माँ और बूढ़ा पिता हमको आकर ये कहता है कि बेटा तुम्हारे वजह से आज मैं देख पा रहा हूँ तो लगता है कि मेरी मेहनत सफल हुई है और तब मुझे गर्व की अनुभूति होती है , मैं पूरे जीवन में हमेशा सेवा कार्य करता रहूँगा, साथ में कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन मरदापुर सादात गाजीपुर के प्रशासनिक अधिकारी डॉ रामअवध यादव, सुरेश यादव, प्रीति , दीपा , श्रवण , सुदर्शन आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button