बड़ी खबर

इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान इंजन में आई खराबी

गोवा से दिल्ली जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 को मंगलवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर वापस गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

फ्लाइट ने करीब 9:16 बजे गोवा से उड़ान भरी। लगभग 9:30 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने थोड़े समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की। विमान करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर था, जब उसे वापस गोवा की ओर मोड़ा गया।

विमान ने 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुबह 10:03 बजे फुल इमरजेंसी समाप्त कर दी गई।

IndiGo के अनुसार, उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी समस्या का पता चला था। पायलटों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को वापस उतारा। विमान की अब मेंटेनेंस जांच की जा रही है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा संचालन में लाया जाएगा। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button