
पटना।
पटना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बिहार प्रभारी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी के खिलाफ बिहार में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी और आपराधिक धमकी के आरोप शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से राज्य में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किए गए थे। एनकाउंटर के दौरान आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास कर रहा था।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
पूनम रिपोर्ट



