बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने, 9 मई को हो सकता है आयोजन

West Bengal की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख लगभग तय मानी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, यह तारीख बंगाली कैलेंडर के खास दिन “25 बैशाख” (रवींद्रनाथ टैगोर जयंती) के साथ भी मेल खाती है, इसलिए इसे प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होगा और फिर राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी और शपथ समारोह में कौन-कौन बड़े नेता शामिल होंगे।

(Poonam Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button