
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों के हालिया प्रदर्शनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि “मासूम छात्रों पर लाठियां चलाने की क्या जरूरत थी?”
प्रियंका गांधी ने सदन में कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि प्रस्तावित एंटी पेपर लीक कानून का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना, पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी पर कड़ी रोक लगाना तथा ईमानदार छात्रों के हितों की रक्षा करना है।
संसद में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विधेयक पर चर्चा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
Poonam Report



