दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, 53 लोग घायल

South Korea में एक ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। इस हादसे में कम से कम 53 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग अचानक फैक्ट्री के एक हिस्से में लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग खुद को बचाने के लिए बाहर की ओर भागे।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रशासन ने फैक्ट्री को खाली करवा दिया है और पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
(Poonam Report)



