उत्तर प्रदेशगाजीपुर

दो राशि जानवरों के साथ पशुतस्कर गिरफ्तार।

मुखबिर से सूचना मिलते ही नाका लगाकर एक पशुतस्कर जो बिहार ले जा रहे दो राशि जानवरों एक गाय व एक बछिया को बरामद किया

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर।भांवरकोल।(जस्ट एक्शन ) स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के टोडरपुर नहर पुलिया के पास नाका लगाकर पशु की तस्करी के लिए ले जा रहे दो राशि जानवरों के साथ एक पशुतस्कर को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाने के उ0 नि0 अश्वनी प्रताप सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलते ही नाका लगाकर एक पशुतस्कर जो बिहार ले जा रहे दो राशि जानवरों एक गाय व एक बछिया को बरामद किया। गिरफ्तार पशु तस्कर कमलेश यादव उर्फ लोहा यादव इसी थाना क्षेत्र के टोडरपुर का रहने वाला है। उसके उपर पूर्व से ही गैगेस्टर एक्ट सहित गोबध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।उसे गोबध अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button