बड़ी खबर
केरल में नई सरकार की तैयारी पूरी, कल सुबह 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन

Kerala की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता VD Satheesan कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार गठन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और राज्यपाल को मंत्रियों की सूची भी सौंप दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है। कांग्रेस नेतृत्व ने संतुलन और अनुभव को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के नाम तय किए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार के सामने विकास, रोजगार और प्रशासनिक सुधार जैसे कई बड़े मुद्दे होंगे।
फिलहाल राज्य में नई सरकार को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी की नजर कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है।
(Poonam Report)



