उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

यूपी: छात्रों को थाली की जगह हाथों में परोसी गई रोटी-सब्जी, जांच के आदेश; प्रधानाध्यापक समेत पूरा स्टाफ तलब

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सरकारी कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान छात्रों को थाली की बजाय हाथों में रोटी और सब्जी परोसने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वायरल वीडियो 20 अप्रैल 2026 का है। हैरानी की बात यह है कि विद्यालय में छात्रों की संख्या के अनुसार पर्याप्त थालियां उपलब्ध होने के बावजूद बच्चों को हाथों में भोजन परोसा गया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है और प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, अनुदेशक, रसोइयों सहित पूरे स्टाफ को अभिलेखों के साथ तलब किया गया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही या जानबूझकर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में छात्रों को सम्मानपूर्वक और निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button