बड़ी खबरमनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त संग तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट, बोले- “आई लव यू बाबा”

बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर अपनी गहरी दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। पोस्ट में उन्होंने संजय दत्त के लिए लिखा, “I Love You Baba”, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हो गए।

तस्वीरों में दोनों कलाकार बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फैंस ने इस मुलाकात को बॉलीवुड की सबसे मजबूत दोस्ती में से एक बताते हुए पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हजारों लोग दोनों सितारों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

सलमान खान और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और वर्षों से उनकी दोस्ती चर्चा का विषय रही है। हाल के दिनों में दोनों के एक नए प्रोजेक्ट में साथ आने की खबरें भी सामने आई हैं, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button