Operation Sindoorबड़ी खबरराष्ट्रीय

पंजाब के 5 जिलों में टोटल ब्लैकआउट किया गया, होटल-मार्किट समेत सभी जगहों पर लाइटें बंद

चंडीगढ़ः भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच पंजाब के अमृतसर जिले में पूर्ण ब्लैकआउट कर दिया गया है। होटल, मार्किट समेत सभी जगहों पर टोटल ब्लैकआउट कर दिया गया है। सभी जगहों पर लाइट बंद कर दी गई है। वहीं, फ़िरोज़पुर शहर में भी ब्लैकआउट किया गया है। इसके साथ ही जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। प्रशासन ने जनता से घरों में रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में पाकिस्तान ने किया मिसाइल हमला

ताजा जानकारी के अनुसार, जैसलमेर और बीकानेर में पाकिस्तान ने हवाई हमला किया है। पाकिस्तान ने मिसाइल से हमला किया है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जैसलमेर और बीकानेर में भी टोटल ब्लैकआउट किया गया है। जैसलमेर में पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया गया है। करीब 30 से ज्यादा मिसाइलों को मार गिराया गया है। फ़िरोज़पुर बॉर्डर पर भी पाकिस्तानी सेना की हलचल बढ़ गई है। भारतीय सेना भी मुस्तैद है।

इन जिलों में ब्लैकआउट के दिए गए थे आदेश

इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच छह सीमावर्ती जिलों – अमृतसर, तरन तारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट का भी आदेश दिया गया था। इसके साथ ही शादियों, समारोहों और धार्मिक आयोजनों में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष आदेश जारी किए गए थे।

राज्य सरकारों के निर्देशों के अनुसार, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कई जिलों में नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।” इसमें कहा गया है कि शादियों और त्योहारों जैसे नियमित आयोजनों के दौरान आतिशबाजी से अक्सर लोगों में डर और भ्रम की स्थिति पैदा होती है, जिससे कानून और व्यवस्था बिगड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button