अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

ट्रेन से कटकर अधेड की मौत

नहीं हो सकी पहचान

 

जस्ट एक्शन

बीकापुरअयोध्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मरूई सहाय सिंह मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर तरफ एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष है रंग गेहुआ एकहरी बदन है रेलवे पटरी के पश्चिम तरफ मृत अवस्था में ग्राम वासियों द्वारा देखा गया । ग्राम प्रधान संतोष कुमार रावत मरुईसहाय सिंह द्वारा सूचना पुलिस को दी गई , स्टेशन मास्टर द्वारा भी घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का फोटो खींचकर आसपास के पत्रकार बन्धु को अवगत कराया गया है तथा आसपास के गांव के लोग भी इकट्ठा हुए लेकिन कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं पा रहे हैं मृतक का दाहिना पैर घुटने से नीचे का कटा हुआ है जो नहीं मिल रहा है जिसकी तलाश ग्राम वासियों की मदद से दूर-दूर तक किया ऐसा लग रहा है कि पंजा कट कर ट्रेन के पहिए के नीचे रगड़ खाकर छोटा-छोटा कट गया है। पुलिस के द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button