
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जयपुर सहित 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 12 जिलों में यलो अलर्ट लागू किया गया है।
पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार बताए गए हैं। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा और दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों में जाने से बचने, आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे, इस दौरान मौसम की गतिविधियां तेज रह सकती हैं।
Poonam Report



