अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

तारुन:पौराणिक स्थल कमरिया बाबा पर कंबल वितरण एवं विशाल भंडारा मंगलवार को

मुख्य अतिथि होंगे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव

 दैनिक जस्ट एक्शन

अशोककुमार वर्मा

अयोध्या।

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संकल्प शपथ समारोह के उपलक्ष्य में पौराणिक स्थल कमरिया अश्राम तारडीह तारुन पर विशाल भंडारा एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। कमरिया बाबा स्थल तमसा नदी के दक्षिणी छोर पर तारडीह नामक गांव के समीप स्थित है। मान्यता है कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र के वन मार्ग का प्रथम विश्राम स्थल है।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक बाबा कमरिया मंदिर सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष समाजसेवी शशी यादव ने बताया कि पौराणिक स्थल के चौमुखी विकास के लिए मंदिर सेवा ट्रस्ट सदैव संकल्पित है। मानव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री यादव का मानना है कि मानव सेवा ईश्वरीय सेवा का दूसरा सबसे बड़ा रूप होता है।

Related Articles

Back to top button