कानपुर में गंगा का जलस्तर 52 सेंटीमीटर घटा, चेतावनी बिंदु से नीचे पहुंचा

कानपुर में गंगा के जलस्तर में शनिवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.570 मीटर दर्ज हुआ, जो शुक्रवार के 114.090 मीटर की तुलना में 52 सेंटीमीटर कम है। इसके साथ ही गंगा का जलस्तर अब 114 मीटर के चेतावनी बिंदु से 43 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है।
बैराज के डाउनस्ट्रीम में भी जलस्तर में कमी दर्ज की गई। यहां शनिवार को जलस्तर 113.120 मीटर रहा, जबकि शुक्रवार को यह 113.630 मीटर था। यानी डाउनस्ट्रीम में भी 51 सेंटीमीटर की गिरावट आई है।
गंगा के जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से जलस्तर और आसपास के इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
कानपुर बैराज पर पानी का डिस्चार्ज भी कम हुआ है। शनिवार को यहां 2,91,413 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 3,46,893 क्यूसेक था। इस तरह डिस्चार्ज में 55,480 क्यूसेक की कमी आई है।
शुक्लागंज में भी गंगा के जलस्तर में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को यहां जलस्तर 112.120 मीटर रहा, जबकि शुक्रवार को यह 113.060 मीटर था। इस तरह शुक्लागंज में जलस्तर 94 सेंटीमीटर नीचे आया है।
इसके अलावा हरिद्वार बैराज से 52,313 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 48,653 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार गिरावट के बाद कानपुर में गंगा अब चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है। हालांकि प्रशासन संवेदनशील और तटीय क्षेत्रों की निगरानी जारी रखे हुए है।
Poonam Report



