उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबरराष्ट्रीय

जौनपुर में स्व. समर बहादुर की दूसरी पुण्यतिथि पर समाजसेवा को याद किया गया

जौनपुर के समसपुर पनियरिया गांव में मंगलवार को स्व. समर बहादुर की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने चाचा स्व. समर बहादुर के जीवन और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया।

गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि समर बहादुर हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहते थे। वह लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होते और जरूरतमंदों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि समर बहादुर दिखावे से दूर रहते थे और नौकरी में रहते हुए भी लोगों की सहायता के लिए आगे आते थे। उनके अनुसार, उनका सरल और सेवाभावी व्यक्तित्व लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता रामसूरत मौर्य ने कहा कि स्व. राजबहादुर समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए खड़े रहते थे और अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि वह केवल अपने गांव तक सीमित नहीं थे, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे।

इस दौरान भाजपा नेता रविंद्र मिश्रा, राजदेव यादव, श्याम कन्हैया सिंह, शरद सिंह, जितेंद्र सिंह झिनकू, अजय सिंह खर्चू, संतोष सिंह और मनोज सिंह समेत अन्य लोगों ने स्व. राजबहादुर के जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर दुर्गेश सिंह पिंटू, राजन मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button