बड़ी खबर
भूमि मामले में अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहयोगी सुमित रॉय को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी में कथित भूमि कब्जे से जुड़े मामले में की गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद गिरफ्तारी हुई।
जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में भूमि से जुड़े कथित अनियमित लेनदेन की जांच चल रही है। सुमित रॉय की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी मामले में आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।
Poonam Report



