उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी पुलिस भर्ती: बारिश के चलते गोरखपुर और आजमगढ़ के अभ्यर्थियों की PET परीक्षा का कार्यक्रम बदला

लखनऊ। बारिश और परीक्षा मैदान में जलभराव के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गोरखपुर और आजमगढ़ केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी में 6 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 9 अक्टूबर को चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। 7 अक्टूबर की परीक्षा 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 8 अक्टूबर की परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में 9 अक्टूबर को होगी। 9 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में उसी दिन आयोजित की जाएगी।

गोरखपुर में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में 10 अक्टूबर को होगी। इसी तरह आजमगढ़ की 20वीं वाहिनी पीएसी में 6 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आजमगढ़ की 7 अक्टूबर की परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ और 8 अक्टूबर की परीक्षा 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में 10 अक्टूबर को होगी।

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा की तारीख या केंद्र में बदलाव हुआ है, उनके संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दिए गए नए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही PET में शामिल होना होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा में जाने से पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संशोधित प्रवेश पत्र और कार्यक्रम को जरूर देख लें, ताकि बदले हुए केंद्र और तारीख को लेकर कोई भ्रम न रहे।

Poonam Report.

Related Articles

Back to top button