आगराउत्तर प्रदेशओपिनियनमनोरंजनराज्य

आगरा पहुंचे गायक अमित मिश्रा बोले- अब मेरा मुकाबला किसी और से नहीं, खुद से है

बॉलीवुड के चर्चित गायक अमित मिश्रा आगरा पहुंचे। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लोकप्रिय गीत ‘बुलेया’ से देशभर में पहचान बनाने वाले अमित मिश्रा ने संगीत, संघर्ष और सफलता को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि किसी भी गाने के हिट होने का अनुमान पहले से नहीं लगाया जा सकता, इसलिए उनका ध्यान केवल अपने काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करने पर रहता है।

अमित मिश्रा ने कहा कि ‘बुलेया’ को मिली सफलता के लिए वह संगीतकार प्रीतम और श्रोताओं के प्यार को श्रेय देते हैं। इतने वर्षों बाद भी लोगों का इस गीत को पसंद करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि कलाकार के लिए दर्शकों का प्यार सबसे महत्वपूर्ण होता है।

लखनऊ के आलमबाग से मुंबई तक के सफर को लेकर उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अब खुद के बनाए स्तर को बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु हमेशा आवाज की खासियत बनाए रखने की सीख देते थे और आज भी वह उसी जुनून के साथ संगीत की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

आगरा में प्रस्तुति को लेकर अमित मिश्रा ने कहा कि वह पहले भी शहर आ चुके हैं और यहां के दर्शकों से उन्हें हमेशा प्यार मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पंजाबी संगीत पसंद है और वह सफर के दौरान पंजाबी गाने सुनना पसंद करते हैं।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button