अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले कंबल वितरण समारोह संपन्न

समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गरीबों को बांटे कंबल

अशोक कुमार वर्मा
दैनिक जस्ट एक्शन
अयोध्या।
डॉ राजेंद्र प्रसाद विकास समिति मलेथूकनक बीकापुर के संचालक / वरिष्ठ समाजसेवी, हाई कोर्ट अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर रविवार को अपने पैतृक आवास मलेथू कनक में ठंड के मौसम में निराश्रित असहाय गरीब महिला पुरुष बुजुर्गों को सैकड़ो कंबल वितरित किया। कंबल वितरण के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस डॉ राजेश कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गरीब लोग कंबल कंबल पाकर गदगद हो गए।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के धनाढ्य लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। ठंड से किसी की मौत न हों, इसके लिए गरीबों को कंबल वितरित किया जाना अति आवश्यक है। पीड़ितों की मदद किया हूं, सदैव करता रहूंगा। आज के परिवेश में भावना से समाज के उत्थान और विकास में सहयोग करने की जरूरत है। क्योेंकि जिले में अधिकांश गरीब तबके लोग निवास करते हैं। सैकड़ों गरीबों को कंबल वितरित करते हुए समाजसेवी ने अंतिम सांस तक पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस पर क्षेत्रीय पत्रकारों को भी कलम डायरी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

Related Articles

Back to top button