उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबरराज्य

निर्भय पटेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली विधायक तूफानी सरोज से लिया आशीर्वाद

जौनपुर। पूर्व मंत्री वंश नारायण पटेल के पुत्र निर्भय पटेल ने आज औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया। पार्टी की सदस्यता लेने के तुरंत बाद वे केराकत विधायक तूफानी सरोज के आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक तूफानी सरोज ने इस अवसर पर निर्भय पटेल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, “निर्भय पटेल जैसे ऊर्जावान और प्रतिबद्ध युवा के पार्टी में आने से समाजवादी पीडीए मोर्चा और अधिक मजबूत होगा। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि निर्भय पटेल के जुड़ने से क्षेत्र की जनता की आवाज को नई मजबूती मिलेगी और जनसेवा के कार्यों में गति आएगी। निर्भय पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याण के संकल्पों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button