उत्तर प्रदेशगाजीपुर

डॉ विजय नारायण तिवारी को विक्रमशिला विद्यापीठ यूनिवर्सिटी ने पी एचडी के समकक्ष की डिग्री प्रदान की।

यह उपाधि पत्रकारिता एवं साहित्य और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर।राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर, डॉ विजय नारायण तिवारी को विक्रमशिला विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के कुलपति संभाजी राजाराम बाविस्कर ने 20 जनवरी 2024 को पी एचडी समकक्ष विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित किया यह उपाधि पत्रकारिता एवं साहित्य और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। डॉ विजय नारायण तिवारी मूलतः गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र के निवासी हैं। इन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता और समाज सेवा में ही बिताया है।ये समाज के सजग प्रहरी की तरह हमेशा ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने और लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।

Related Articles

Back to top button