उत्तर प्रदेशगोरखपुरधर्म-आस्थाबड़ी खबर

गोरखपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

गोरखपुर। कसौधन वैश्य कल्याण समिति की ओर से महर्षि कश्यप जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शेषपुर स्थित कसौधन पंचायती मंदिर में विधि-विधान से हवन, आरती और सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप का स्मरण करते हुए समाज की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की।

शाम को लालडिग्गी स्थित दुर्गा मंदिर से महर्षि कश्यप ऋषि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर बजरंग बली, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय और समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आरती के बाद रथ खींचकर किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों का तिलक लगाकर तथा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महिलाओं और पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण किए तथा हाथों में ‘ॐ’ अंकित पीले पताके लेकर यात्रा में भाग लिया।

शोभायात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और अन्य प्रस्तुतियों के बीच युवक-युवतियों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की डांडिया प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

पूरे आयोजन के दौरान महर्षि कश्यप के जयघोष के साथ समाज की एकता और सांस्कृतिक सहभागिता का संदेश दिखाई दिया। सुबह के धार्मिक अनुष्ठान से लेकर शाम की शोभायात्रा तक बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button