उत्तर प्रदेशकौशांबीटेक-ऑटोमनोरंजन

कौशांबी में डांस कार्यक्रम का वीडियो वायरल, दो सिपाही लाइन हाजिर

कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र में एक डांस कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में हब्बूनगर चौकी से जुड़े दो सिपाहियों राघवेंद्र सिंह और गोविंद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को हब्बूनगर में मेले का आयोजन किया गया था। दिन में दंगल के बाद रात में डांस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी दौरान पुलिसकर्मियों का कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी मंच के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे कौशांबी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कराई।

क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे दरोगा की भूमिका और पूरे मामले की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button