अन्तर्राष्ट्रीयबड़ी खबर

‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव; पिता ने कही बड़ी बात

मुंबई। टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री संचिता उगले का 22 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने मुंबई स्थित घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना 14 जून की शाम नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित उनके फ्लैट में हुई।

पुलिस के अनुसार, संचिता अपने कमरे में अंदर से बंद थीं। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर उनका शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। परिजन उन्हें तुरंत वसई-विरार नगर निगम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट नहीं मिला
आचोले पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पिता ने कहा- किसी पर कोई शक नहीं
पुलिस अधिकारी विनोद बाग के मुताबिक, अभिनेत्री के पिता मचिंदा उगले ने शुरुआती बयान में कहा है कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है और न ही उन्होंने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि परिवार किसी को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं मानता।

कई लोकप्रिय धारावाहिकों में किया था काम
संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा थीं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’, ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ और ‘साजन घर’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके अचानक निधन से टीवी जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
रिपोर्ट: निरुपमा पांडेय
जस्ट एक्शन न्यूज:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button