Operation Sindoorबड़ी खबरराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के राजौरी में देखे गए सबसे ज्यादा ड्रोन, सामने आया वीडियो

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत से ऑपरेशन सिंदूर चलाया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के शहरों पर हमला किया है। इनमें राजौरी, सांबा, पुंछ, अखनूर, आरएसपुरा, पठानकोट, अमृतसर, जम्मू शामिल थे। इसी बीच आज पाकिस्तान ने फिर से भारत की तरफ ड्रोन से हमला किया है। राजौरी में सबसे ज्यादा ड्रोन देखे गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जासूसी के इरादे से भारत में ड्रोन भेजे थे जिससे वह यहां से जुड़ी जानकारी जुटा सकें।

राजौरी में देखे गए ड्रोन का वीडियो

पाकिस्तानी सेना ने 9 मई की शाम को LOC पर भारी गोलाबारी शुरू की। पाकिस्तान लगातार तंगधार करनाह सेक्टर में LOC पर भारी हथियारों से लगातार हमला कर रहा है। पाकिस्तान के तरफ से हो रहे इस गोलीबारी से वहां के आस पास के इलाकों में खौफ का माहौल है। जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए हैं। हमले को देखते हुए भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है।

 

जम्मू कश्मीर-पंजाब सीमा पर स्थित लाखनपुर टोल पोस्ट पर पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही गोलीबारी शुरू हो गई थी। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन्स को मार गिराया है।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

आपको बता दें कि यह गोलीबारी भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में हो रही है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे बड़े आतंकी निशानों के ठिकाने नष्ट किए गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।

Related Articles

Back to top button