अन्यकारोबारटेक-ऑटोमनोरंजन

JEE Main 2026 Session 1 Exam: 28 और 29 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 के तहत 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इन तिथियों पर निर्धारित है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button