अन्तर्राष्ट्रीयदिल्ली

भारत पहुंचे UAE के राष्ट्रपति: पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया स्वागत,

अल नाह्यान का दो घंटे का दिल्ली प्रवास

नई दिल्ली।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान भारत पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पहल करते हुए प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। यह कदम भारत-UAE के मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को दर्शाता है।
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का यह दौरा बेहद संक्षिप्त है। वह केवल करीब दो घंटे के लिए दिल्ली में रुकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी, निवेश, ऊर्जा, व्यापार और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अल नाह्यान के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात देखने को मिली
। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया और कुछ देर अनौपचारिक बातचीत भी की। पीएम मोदी का खुद एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत करना इस बात का संकेत है कि भारत, UAE के साथ अपने रिश्तों को कितनी प्राथमिकता देता है।
गौरतलब है कि भारत और UAE के बीच हाल के वर्षों में रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। रक्षा, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। अल नाह्यान का यह छोटा लेकिन अहम दौरा भी इसी साझेदारी को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
अल नाह्यान निर्धारित कार्यक्रम के बाद दिल्ली से रवाना हो जाएंगे।
निरुपमा पाण्डेय
जस्ट एक्शन न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button