उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य

डॉ. विनोद कुमार सिंह को पीयू के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह को शासकीय कार्यहित में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह आदेश 19 जून से तात्कालिक प्रभाव से लागू किया गया है।
इस संबंध में शासन से प्राप्त पत्र को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने डॉ. सिंह को औपचारिक रूप से सौंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Related Articles

Back to top button