उत्तर प्रदेशगाजीपुर

पी जी कॉलेज के कृषि विभाग में गन्ना पर शोध करने वाले छात्रों को अब संसाधन के साथ ही उच्च गुणवत्ता पूर्ण रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।

गन्ना के गिरते क्षेत्रफल को बढ़ाने एवम् नवीनतम प्रजातियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

गाजीपुर।(जस्ट एक्शन) आज दिनांक 15 दिसंबर, 2023 को पी जी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफ़े (डा) राघवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में विभागाध्यक्ष, प्लांट पैथोलॉजी प्रोफ़े (डा) सत्येंद्र नाथ सिंह और यू पी काउंसिल ऑफ शुगरकेन रिसर्च के निदेशक डा एस के शुक्ला के  मार्गदर्शन में शाहजहांपुर से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वय डा  सुजीत कुमार सिंह (विभागाध्यक्ष, प्लांट पैथोलॉजी) एवम डा अनिल कुमार सिंह के बीच गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता (MOU) हुआ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत  पी जी कॉलेज के कृषि विभाग में गन्ना पर शोध करने वाले छात्रों को अब संसाधन के साथ ही उच्च गुणवत्ता पूर्ण रिसर्च को बढ़ावा  देने में इस संस्थान का सहयोग मिलेगा जिससे शोध एक नई ऊंचाई तक पहुंचेगा। इस प्रयास से जिले में गन्ना के गिरते क्षेत्रफल को बढ़ाने एवम् नवीनतम प्रजातियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी जो खासकर पूर्वी उत्तरप्रदेश के लिए विकसित की गई है।इस अवसर का सदुपयोग करने के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक/ सचिव ने दोनो संस्थानों के प्रमुखों को बहुत बहुत बधाई दी।

Related Articles

Back to top button