उत्तर प्रदेशगाजीपुर

एसडीएम मुहम्मदाबाद एवं सीओ ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर l भांवरकोल (जस्ट एक्शन ) सुर्योपासना का महापर्व डाला छठ की तैयारी को लेकर उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकार हितेंद्र कृष्ण ने क्षेत्र के बिभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस क्रम में अधिकारी द्वारा शेरपुर ,वीरपुर एवं पलिया गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस को गंगा किनारे गोताखोरों, मल्लाहों की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था एवं व्रतियों महिलाओं आदि के सुरक्षा की वावत आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह, एस आई मनोज कुमार मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश राय मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button