उत्तर प्रदेशलखनऊ

IAS Aryaka Akhoury: कौन हैं आईएएस आर्यका अखौरी, जो मुख्तार के जनाजे के दौरान अफजाल अंसारी से भिड़ गईं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

IAS Aryaka Akhoury आईएएस आर्यका अखौरी को गाजीपुर की जिम्मेदारी साल 2022 में मिली थी। सितंबर महीने में देर रात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था और इन्हीं में से एक थीं आईएएस आर्यका अखौरी। आर्यका का भदोही से तबादला हुआ और उन्हें गाजीपुर की जिलाधिकारी का पद सौंपा गया। जिलाधिकारी के तौर पर यह आईएएस आर्यका अखौरी का दूसरा जिला है।

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उनके भाई अफजाल अंसारी और गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के बीच बहस हो गई। इस बहस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही आईएएस आर्यका अखौरी का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

आईएएस आर्यका अखौरी को गाजीपुर की जिम्मेदारी साल 2022 में मिली थी। सितंबर महीने में देर रात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था और इन्हीं में से एक थीं आईएएस आर्यका अखौरी। आर्यका का भदोही से तबादला हुआ और उन्हें गाजीपुर की जिलाधिकारी का पद सौंपा गया। जिलाधिकारी के तौर पर यह आईएएस आर्यका अखौरी का दूसरा जिला है।

गैंगस्टर्स पर कसा था शिकंजा

वैसे ये पहली बार नहीं है जब डीएम आर्यका अखौरी ऐसे किसी नामी चेहरों के साथ भीड़ीं हों। इससे पहले वह भदोही में गैंगस्टर और हथियार पर अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने भदोही जिले में पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही उनके कई असलहों का लाइसेंस निरस्त करने समेत कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख रखा था।

जब जींस पहनने पर लगाई थी

आईएएस आर्यका अखौरी वहीं हैं जिन्होंने सरकारी दफ्तर में जींस और टॉप पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। आर्यका अखौरी ने भदोही जिले में डीएम रहने के दौरान कर्मचारियों-अधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहन कर कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी। भदोही जिले में उन्होंने अपनी तैनाती के समय टी शर्ट और जींस पैंट को प्रशासनिक अधिकारियों में बैन करने समेत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।

 

बिहार की रहने वाली है डीएम साहिबा

आर्यका अखौरी मूलतः बिहार की रहने वाली हैं। वह साल 2013 बैच की आईएएस हैं। आर्यका की उच्च शिक्षा नई दिल्ली में हुई है। इसके पहले वह वाराणसी और मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ ही सीडीओ के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। आईएएस आर्यका अखौरी यूपी की तेज तर्रार आईएएस अफसरों में उनकी गिनती होती रही है। अब अफजाल अंसारी से हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर वो फिर ट्रेंड करने लगीं हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button