उत्तर प्रदेशलखनऊ

7 हजार हो गए ई-रिक्शा:80 हजार लोग कर रहे सफर, पर संचालन का सिस्टम न होने से ट्रैफिक में बन रहे बाधा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Alisba

शहर की आबोहवा में घुल रहे जहर को कम करने के लिए ई-रिक्शा को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए परमिट फिटनेस से छूट दी है, लेकिन इसका फायदा लेते हुए इनका अनियमित संचालन शहर की सड़कों पर परेशानी बनता जा रहा है। ये ट्रैफिक के लिए भी असुरक्षित बनते जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करते हुए चाहे जैसे सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परमिट की सीमा नहीं होने से जिस तरफ सवारी मिल जाती वहीं चल पड़ते हैं। सड़कों-चौराहों पर अवैध रूप से मनमानी के स्टैंड बन गए हैं। सड़क पर जहां सवारी ने हाथ दिया वहीं रोककर बैठाने लगते हैं और जहां बोला वहीं उतारने के लिए रोक देते हैं। इन्हें पीछे आ रहे वाहनों और ट्रैफिक की कोई चिंता नहीं होती है।

 

Related Articles

Back to top button