उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को लगाया फोन, जानें क्या हुई दोनों के बीच बात

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी से बीती रात बात की है। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई है। मेलोनी ने जून में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। मोदी ने इसके लिए मेलोनी को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने इटली के मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं भी दीं।

नई दिल्ली। भारत में नई सरकार चुनने के लिए मतदान के कई चरण बाकी है। चार जून को चुनाव परिणाम आएंगे, लेकिन इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने जून में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित कर दिया है।

फोन पर हुई दोनों प्रधानमंत्रियों की बात

मोदी ने गुरुवार को इटली की पीएम मेलोनी से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने जून में इटली में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए मेलोनी को धन्यवाद दिया। मोदी ने इटली के मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेलोनी और इटली के लोगों को शुभकामना दीं।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया, ‘दोनों नेताओं ने जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की जी20 अध्यक्षता के महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।’

क्या बोला विदेश मंत्रालय?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने गुरुवार को कहा कि जी7 बैठक इटली में होनी है। भारत को न्यौता मिला है पर इस समय यह मामला विचाराधीन है। जब हमारे पास साझा करने के लिए अधिक विवरण होंगे, हम इसे सामने लाएंगे। जी7 शिखर सम्मेलन 13-15 जून 2024 को इटली में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button