उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीगोरखपुर

डीडीयू विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम का चयन, बिलासपुर में खेलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम का ट्रायल और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह विश्वविद्यालय की महिला टीम की इस स्तर की प्रतियोगिता में पहली भागीदारी होगी।

टीम के चयन के लिए विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य परिसर के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। चयन के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल, तकनीकी दक्षता, टीम भावना और मैदान पर प्रदर्शन का परीक्षण किया गया।

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बाहरी विशेषज्ञ के रूप में शिवानंद सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। ट्रायल के दौरान प्रो. विजय चहल, प्रो. आमोद कुमार राय, प्रो. राजवीर सिंह, डॉ. अपर्णा पांडेय, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. अखिल मिश्र, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. ओपी सिंह समेत क्रीड़ा परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

चयनित 14 सदस्यीय टीम में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों की खिलाड़ियों को भी स्थान मिला है। टीम में भटनी, कौड़ीराम, देवरिया और गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों की छात्राएं भी शामिल हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद ने प्रो. विजय चहल को टीम का मैनेजर बनाया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए बिलासपुर की प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और गोरखपुर की महिला खेल प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर होगी।

विश्वविद्यालय परिवार और क्रीड़ा परिषद ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। क्रीड़ा परिषद के अनुसार नियमित अभ्यास, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button