उत्तर प्रदेशगाजीपुर

घर का ताला तोड़कर बेखौफ पट्टीदारों ने किया सामान गायब, दर्ज हुआ एफआईआर

कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर।‌ शहर कोतवाली के सकरा गांव में दो कमरे के घर का ताला तोड़कर पट्टीदारों ने न सिर्फ उसमे रखे सामान को गायब कर दिया, बल्कि उस पर कब्जा भी जमा लिया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नंदगंज के बुढ़नपुर की विनीता सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री है, इसलिए उनकी संपत्ति की उत्तराधिकारी भी है। बताया कि उनके पिता स्व. शारदा सिंह के कहने पर विनीता के पति चंद्रशेखर ने सकरा में दो कमरा और बरामदा बनवाए थे। उस कमरे में उसके पिता के नाम से विद्युत कनेक्शन है, जो आज भी संचालित है। बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद बरसी के लिए उन कमरों में एक गैस सिलेंडर, रेगूलेटर, पाइप चुल्हा, एक टीन रिफाइन, चीनी, कुकर, बर्तन, इनवर्टर, पलंग व अन्य सामान रखकर ताला बंद कर दिया था। आरोप लगाया है कि उसके पिता के पट्टीदार राधारमण सिंह, रणधीर सिंह व शशिकांत सिंह ने दोनों कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया और उस मकान पर अवैध कब्जा जमा लिया है। कोतवाली पुलिस तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button