उत्तर प्रदेशलखनऊ

देश में रिंग रोड की तर्ज पर अब बड़े शहरों के चारों ओर बिछेगा रेलवे ट्रैक, होगा यह फायदा, जयपुर से रचा जाएगा इतिहास

Alisba

रेलवे का अत्याधुनिकीकरण करने के लिए भारतीय रेल की ओर से एक और बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत रिंग रेलवे ट्रैक की शुरुआत होने जा रही है। इस रिंग रेलवे प्रोजेक्ट के तहत शहर के बाहरी स्टेशनों को बड़े शहरों से जोड़ा जाएगा। ताकि यात्रियों को फंसने से बचाया जा सके।
जयपुर : बड़े शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए सरकार द्वारा रिंग रोड का निर्माण कराया जाता है ताकि भारी वाहनों को शहरी क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करना पड़े। रिंग रोड के जरिए वे शहर के बाहरी इलाकों से आगे निकल सकेंगे। जयपुर और कोटा सहित राजस्थान के कई शहरों में रिंग रोड़ का निर्माण किया जा रहा है। इसी रिंग रोड की तर्ज पर अब रेलवे ट्रैक भी बिछाए जाने की योजना बनी है। इसमें शहर के बाहरी इलाकों में बने स्टेशनों को बड़े शहरों से सीधा जोड़ा जाएगा ताकि यात्री भीड़ में फंसने से बच सके और सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकें। इसकी शुरुआत जयपुर से होगी।

रिंग रेलवे ट्रैक की शुरुआत जयपुर से
शुक्रवार 12 जनवरी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ वार्ता की। इस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा हुई। खर्रा ने कहा कि रिंग रेलवे प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है जिसमें देश के बड़े शहरों के बाहरी स्टेशनों पर जंक्शन जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। सभी बड़े शहरों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि शहरी क्षेत्र में स्थित स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम किया जा सके। इस रिंग रेलवे प्रोजेक्ट की शुरुआत जयपुर से किए जाने की योजना है।

Related Articles

Back to top button