उत्तर प्रदेशगाजीपुर
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों के मध्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण किया गया।
कुल 30 दिव्यांगजनों के मध्य 11 ट्राईसाइकिल, 7 व्हील चेयर, 05 लेप्रोसी किट, 05 मेंटल किट तथा 02 अंध छड़ी उपकरण का वितरण किया गया।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ
गाजीपुर 03 दिसम्बर, 2023 (जस्ट एक्शन) – गाजीपुर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत आज दिनांक 03 दिसंबर 2023 विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों के मध्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक श्री अरविंद राजभर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गाजीपुर द्वारा कुल 30 दिव्यांगजनों के मध्य 11 ट्राईसाइकिल, 7 व्हील चेयर, 05 लेप्रोसी किट, 05 मेंटल किट तथा 02 अंध छड़ी उपकरण का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में आनंद शिक्षण समिति के प्रबंधक श्री शेखर श्रीवास्तव, श्री निशांत उपाध्याय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, के अतिरिक्त अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे है।



