आगराउत्तर प्रदेशराज्य

बारिश के बाद आगरा के एमजी रोड पर महाजाम, छह से ज्यादा एंबुलेंस फंसीं

आगरा में बारिश के बाद एमजी रोड पर भीषण जाम लग गया। रावली, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत और सूरसदन समेत कई इलाकों में वाहन घंटों फंसे रहे। जाम में मरीजों को लेकर जा रहीं छह से अधिक एंबुलेंस भी फंस गईं और सायरन बजाने के बावजूद उन्हें रास्ता नहीं मिल सका।

मेट्रो निर्माण की बैरिकेडिंग, सड़क के गड्ढों और जलभराव से हालात और बिगड़ गए। कई जगह कुछ मिनट का रास्ता तय करने में 20 से 30 मिनट तक लग गए। स्कूली वाहन और अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button